Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चार स्थानों पर होंगे विवाह कार्यक्रम

Published on: January 29, 2026
Chief Minister mass marriage in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया में चार अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि विकास खंड और नगर निकायवार लाभार्थियों के लिए तिथियां और आयोजन स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को ओम मैरेज हॉल, तरकुलवा में पथरदेवा, तरकुलवा और देसही देवरिया क्षेत्र के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
4 फरवरी को प्रिंस पैलेस, कोटवा चौराहा, कसया रोड देवरिया में संबंधित क्षेत्रों के लाभार्थियों का विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसी तरह 6 फरवरी को उत्सव लॉन, सलेमपुर में रामपुर कारखाना, भटनी, सलेमपुर, लार, भाटपाररानी, बनकटा, भागलपुर और बरहज क्षेत्र के जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
वहीं 10 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय, राजकीय आईटीआई परिसर देवरिया में देवरिया सदर, रुद्रपुर, गौरीबाजार, बैतालपुर और भलुअनी क्षेत्र के लाभार्थियों का विवाह कार्यक्रम होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर अधिकतम 100 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। योजना के तहत प्रति जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित किए जाएंगे, जबकि शेष 40 हजार रुपये गृहस्थी का सामान, वस्त्र, आभूषण और विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे समय से आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय से संपर्क कर कार्यक्रम में भाग लें।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: UGC के प्रस्तावित बदलावों के विरोध में छात्रों का धरना, समान अधिकार नीति की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply