द देवरिया न्यूज़,बनकटा/रामपुर बुजुर्ग : शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। जंजीरहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 126 लीटर अवैध देसी शराब, एक चारपहिया वाहन और तीन चोरी की बाइक बरामद की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंजीरहा गांव से बनकटा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बगीचे में कुछ लोग वाहनों पर शराब लादकर बिहार भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसआई मनोज सिंह ने एक्शन मोबाइल टीम और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान सभी वाहनों से 126 लीटर बंटी-बबली ब्रांड की शराब बरामद हुई।
जांच में सामने आया कि तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन चोरी के हैं। इसके बाद पुलिस ने शराब और वाहनों को कब्जे में लेते हुए मौके से अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राणाप्रताप उर्फ मुटुरू, राहुल राम, अंकेश यादव, राहुल यादव, धीरज यादव और रोहित यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी ताली बुजुर्ग थाना गुठनी, जिला सिवान (बिहार) के निवासी बताए जा रहे हैं।
सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि बनकटा थाना क्षेत्र से शराब तस्करी में लिप्त एक कार और तीन चोरी की बाइक के साथ कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 14 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : भारत में होने वाले CSPOC सम्मेलन से पाकिस्तान और बांग्लादेश दूर, कूटनीतिक कारण बताए जा रहे जिम्मेदार
➤ You May Also Like


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































