Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पथरदेवा में अटल स्मृति सम्मेलन व एसआईआर-2 कार्यशाला आयोजित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे मुख्य अतिथि

Published on: January 4, 2026
Atal Memorial Conference in Pathardeva
द देवरिया न्यूज़,पथरदेवा : विधानसभा पथरदेवा के कुर्मीपट्टी स्थित राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय परिसर में शनिवार को अटल स्मृति सम्मेलन एवं विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2) के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे।
इस अवसर पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनकी नीतियां और विचार आज भी देश को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने एसआईआर-2 के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी हित में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की सीख दी।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, विवेक राय, भीम यादव, रंजीत गुप्ता, हेमंत पाठक, नवीन शाही, संजीत धर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुशवाहा ने किया।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में गोरखपुर रोड स्थित मजार पर कड़ी सुरक्षा, उर्स की अनुमति न मिलने पर आयोजन स्थगित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply