Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में अकीदत और इबादत के साथ संपन्न हुई शब-ए-बारात

Published on: February 4, 2026
Aqidat and Ibadat in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले में शब-ए-बारात की मुक़द्दस रात अकीदत, इबादत और अमन-चैन के माहौल में संपन्न हुई। मलसी, रामपुर महुवाबारी, बेलवानिया, मोतीपुर हरफोड़ा और बेल्हम्मा समेत जिले के विभिन्न इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ इस पाक रात को मनाया।
इस मौके पर मस्जिदों में देर रात तक नफ़्ल नमाज़, कुरआन की तिलावत और ज़िक्र-अज़कार का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी, रहमत और बेहतर भविष्य की दुआ मांगी। कई स्थानों पर विशेष दुआएं और धार्मिक तकरीरें भी आयोजित की गईं।
शब-ए-बारात के अवसर पर लोगों ने अपने मरहूम परिजनों की मग़फिरत के लिए कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ी। कब्रिस्तानों में रातभर रौनक बनी रही। स्थानीय स्तर पर सफाई और रोशनी की व्यवस्था भी देखने को मिली। घरों में इस पाक मौके पर हलवा, खीर और अन्य पारंपरिक पकवान बनाए गए, जिन्हें रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जरूरतमंदों में बांटा गया। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद को भी खास अहमियत दी गई।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस मुस्तैद रही। सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें : अखिलेश यादव का आरोप—फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची में बड़ी धांधली की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply