Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अखिलेश यादव का आरोप—फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची में बड़ी धांधली की तैयारी

Published on: February 4, 2026
Akhilesh Yadav's allegation
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूचनाएं मिल रही हैं कि भाजपा फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में बड़ी धांधली करने की तैयारी कर रही है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि सपा के पास इसके पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि उनका स्पष्ट मानना है कि प्रत्येक फॉर्म पर एक विशिष्ट नंबर होना चाहिए। अब तक जमा किए गए सभी फॉर्म संदिग्ध हैं और जो फॉर्म भरे जा चुके हैं, उनकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस प्रक्रिया की जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल की मांग की और कहा कि जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सपा प्रमुख ने बताया कि उन्हें इस कथित धांधली की पहली जानकारी सीतापुर से मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को पहले से यह जानकारी मिल गई थी कि किन-किन विधानसभा क्षेत्रों में उसके वोट कट सकते हैं। इसी वजह से भाजपा ने मतदाता सूची से नाम हटाने का नया “फंडा” अपनाया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस फॉर्म के जरिए चुनिंदा लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा कर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हीं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची से छेड़छाड़ बेहद गंभीर मामला है और इससे चुनाव की निष्पक्षता पर सीधा असर पड़ता है। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग से भी इस पूरे मामले का संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply