Croma का 55 इंच स्मार्ट टीवी
30 हजार रुपये से कम में 55 इंच स्मार्ट टीवी का पहला विकल्प Croma की ओर से आता है। इस टीवी को Croma की वेबसाइट या ऑफलाइन स्टोर से करीब 27,154 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट और पुराने टीवी के एक्सचेंज पर करीब 1,500 रुपये तक की और छूट मिल सकती है।
फीचर्स की बात करें तो यह 4K Ultra HD LED Google TV है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 20W के स्पीकर्स दिए गए हैं। स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2GB रैम मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं।
OnePlus का 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी
Croma के बाद OnePlus का 55 इंच Ultra HD (4K) स्मार्ट टीवी भी इस बजट में एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी कीमत 29,990 रुपये है। Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर इसमें 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं पुराने टीवी के एक्सचेंज पर करीब 6,650 रुपये तक की छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है।
इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और दमदार 50W के स्पीकर्स दिए गए हैं। बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए इसमें 3GB रैम मिलती है। साथ ही, इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी मौजूद है, जो शानदार साउंड क्वालिटी देता है।
OnePlus का दूसरा किफायती 55 इंच मॉडल
डिस्काउंट के साथ उपलब्ध 55 इंच स्मार्ट टीवी की लिस्ट में OnePlus का एक और मॉडल शामिल है, जिसकी कीमत करीब 28,100 रुपये है। इस पर भी Flipkart Axis Bank Credit Card से 4,000 रुपये तक का ऑफर और एक्सचेंज पर 6,650 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
यह Ultra HD (4K) LED Smart Android TV 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 24W आउटपुट वाले स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। कंपनी इस टीवी पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।
अगर आप बिना सेल का इंतजार किए 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन बजट और फीचर्स दोनों के लिहाज से काफी आकर्षक साबित हो सकते हैं।