Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सरयू नदी में मिला 10 वर्षीय बालक का शव, चार दिन पहले हुआ था लापता, हत्या की आशंका

Published on: February 2, 2026
10 year old boy found in Saryu river
द देवरिया न्यूज़,बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती के पास सरयू नदी में चार दिन पहले लापता हुए 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने बालक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। शनिवार को नदी में उतराता शव स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त की। मृतक की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी चंदन प्रजापति के पुत्र अभिषेक प्रजापति (10) के रूप में हुई। जैसे ही यह खबर फैली, क्षेत्र में खलबली मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सहतवार के साथ-साथ रेवती और बांसडीह थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड में रही।

25 जनवरी से था लापता

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक 25 जनवरी को घर से अचानक गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसके दादा गणेश प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

नाविकों ने देखा नदी में तैरता शव

शनिवार शाम भोजछपरा गांव के सामने सरयू नदी में नाविकों ने एक शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कुछ लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

इधर, बेटे का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply