Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव चरम पर: ग्रैंड मुफ्ती का जिहाद का फतवा, काबुल हमले के बाद हालात गंभीर

Published on: March 19, 2026
Afghanistan-Pakistan tension
द  देवरिया न्यूज़,काबुल : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि तालिबान शासन के साथ-साथ देश के धार्मिक संस्थान भी पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। इसी बीच अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के ग्रैंड मुफ्ती ने पाकिस्तान की सेना के खिलाफ जिहाद का फतवा जारी कर दिया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के ग्रैंड मुफ्ती शेख मौलवी अब्दुल रऊफ ने मंगलवार को यह फतवा जारी किया। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान के सभी मुस्लिम पुरुषों के लिए पाकिस्तानी सेना के खिलाफ युद्ध में शामिल होना फर्ज है। फतवे में पाकिस्तान को दुश्मन करार देते हुए उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने की अपील की गई है। यह फतवा ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच पहले से ही युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। सोमवार शाम पाकिस्तान सेना द्वारा काबुल में एक अस्पताल पर किए गए हमले के बाद तनाव अचानक बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में स्थित करीब 2000 बेड वाले ‘उम्मीद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल’ को निशाना बनाया गया। इस घटना के बाद अफगानिस्तान में भारी आक्रोश है और सरकार ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि काबुल पर हुए इस घातक हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। तालिबान नेतृत्व ने भी साफ किया है कि निर्दोष लोगों की मौत का बदला लिया जाएगा।
पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही थीं, लेकिन काबुल में हुए इस हमले ने दोनों देशों के रिश्तों को और खराब कर दिया है। पाकिस्तान सेना का कहना है कि उसने ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ के तहत आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान की जमीन पर टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं, जो पाकिस्तान में हमले करते हैं।
वहीं, अफगानिस्तान ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उसका कहना है कि पाकिस्तान बेबुनियाद आरोप लगाकर उसकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है, जिससे पूरे दक्षिण एशिया की सुरक्षा और स्थिरता पर असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में प्रेमी से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी; प्रेमी के आने पर उतरी नीचे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply