Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ईद को लेकर बघौचघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

Published on: March 14, 2026
In Baghauchghat police station regarding Eid
द  देवरिया न्यूज़,बघौचघाट। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बघौचघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना परिसर में आयोजित हुई, जिसमें दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि त्योहारों को शांति, आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें। यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने अभिभावकों से खास तौर पर अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई नाबालिग बाइक चलाते हुए पकड़ा जाता है तो वाहन को जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की भी अपील की, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों और धर्मगुरुओं ने भी ईद के त्योहार को शांति, आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने पर सहमति जताई। उन्होंने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और लोगों से भी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. अजीत कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद यादव, उपनिरीक्षक संकल्प सिंह राठौर, हेड मुहर्रिर दयानंद उपाध्याय, मुंशी रजनीकांत राय, हेड कांस्टेबल फकरूद्दीन, हाजी हसन, मंजूर हसन, डॉ. ऐनुल सिद्दीकी, मोहम्मद इस्तखार आलम, अनिल प्रसाद, रामायण साहनी, अमीरुल हसन, मोहम्मद खालिद, प्रधान धर्मेंद्र गुप्ता, सरजू चौहान और महातम चौरसिया सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


इसे भी पढ़ें : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply