Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ईरान-सऊदी तनाव के बीच पाकिस्तान की बढ़ी दुविधा, PM शहबाज शरीफ पहुंचे सऊदी अरब

Published on: March 13, 2026
Amidst Iran-Saudi tension
द  देवरिया न्यूज़,इस्लामाबाद। मध्य पूर्व में ईरान और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव ने पाकिस्तान की कूटनीतिक मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर पाकिस्तान की सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता है, जिसके तहत किसी एक देश पर हमला दोनों पर हमला माना जाता है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के ईरान के साथ भी करीबी संबंध हैं। ऐसे में इस्लामाबाद के लिए तय करना मुश्किल हो रहा है कि वह किसके साथ खड़ा हो।
इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान उनकी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ अहम बैठक होगी। इस बैठक में क्षेत्र में बढ़ते तनाव, सुरक्षा स्थिति और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होने की संभावना है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि शहबाज शरीफ यह दौरा क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर कर रहे हैं। बयान में कहा गया है कि इस दौरान दोनों नेता क्षेत्रीय सुरक्षा, मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और पाकिस्तान-सऊदी संबंधों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह भी कहा कि यह दौरा क्षेत्रीय कूटनीति में पाकिस्तान की सकारात्मक भूमिका को दर्शाता है और पाकिस्तान भविष्य में भी शांति और स्थिरता के लिए अपनी भूमिका निभाता रहेगा।
हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान इस मामले में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। सऊदी अरब उसकी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोगी है, जबकि ईरान उसका पड़ोसी और इस्लामी देश होने के कारण रणनीतिक रूप से अहम है।
इससे पहले 7 मार्च को पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी सऊदी अरब के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान से मुलाकात कर ईरान की ओर से कथित ड्रोन और मिसाइल हमलों से पैदा हुई सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की थी।
दोनों देशों के बीच “स्ट्रेटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट” के तहत सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और संभावित खतरों से निपटने के लिए संयुक्त कदमों पर भी बातचीत हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच बढ़ते टकराव के बीच पाकिस्तान के लिए संतुलन बनाना बड़ी चुनौती बन सकता है।

इसे भी पढ़ें : उमराह के बाद सऊदी अरब में युवक की मौत, सूचना मिलते ही गांव में मचा कोहराम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply