Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Published on: March 12, 2026
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi made official
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के घुड़ीपुर स्थित रविंद्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बुधवार को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कृषि मंत्री ने महाविद्यालय में बन रहे छात्रावास, बैडमिंटन हॉल, प्रेक्षागृह, वाणिज्य संकाय भवन तथा विज्ञान संकाय के संभावित संचालन से जुड़ी तैयारियों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि महाविद्यालय में बन रही नई सुविधाओं से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इन्हें महाविद्यालय प्रशासन को हस्तांतरित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कृषि मंत्री को निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : 16 मार्च से शुरू होंगी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं, 1.61 लाख छात्र होंगे शामिल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply