Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लोकसभा में विपक्ष पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, बोले- विपक्ष ‘हाय-हाय’ कर रहा, दुनिया सरकार की ‘वाह-वाह’ कर रही

Published on: March 11, 2026
Shivraj angry at opposition in Lok Sabha
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। सदन में नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसदों को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में तमाशा कर रहा है, जबकि दुनिया भारत सरकार की उपलब्धियों की सराहना कर रही है। लोकसभा में कृषि से जुड़े पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि विपक्ष के इस व्यवहार को पूरा देश देख रहा है और जनता उन्हें इसके लिए माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ‘हाय-हाय’ कर रहा है, लेकिन दुनिया भारत सरकार की ‘वाह-वाह’ कर रही है।
दरअसल, जब शिवराज चौहान सदन में बोल रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य विपक्षी दलों के सांसद निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। विपक्षी सांसद ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारे लगा रहे थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि विपक्ष संसद की कार्यवाही बाधित कर सिर्फ तमाशा करने की कोशिश कर रहा है।
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल सरकार और वहां की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत देश के 100 जिलों को चुना गया है, लेकिन इनमें से चार जिले पश्चिम बंगाल के ऐसे हैं जहां राज्य सरकार ने इस योजना को लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने किसानों को केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित कर दिया है। चौहान ने कहा कि राज्य सरकार को इस पर शर्म आनी चाहिए, क्योंकि इससे गरीब किसानों को मिलने वाले लाभ से दूर रखा जा रहा है।
कृषि मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र की कई योजनाओं को लागू नहीं करती और राजनीतिक कारणों से विकास कार्यों को रोकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बदलने के बाद केंद्र की सभी योजनाएं लागू कराई जाएंगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब देश को विदेश से आयात किया गया खराब गुणवत्ता का लाल गेहूं खाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और देश में गेहूं और चावल के भंडार भरे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत अब कृषि उत्पादन में लगातार आगे बढ़ रहा है। धान उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच गया है और इस क्षेत्र में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश में हरित क्रांति के दौर से भी ज्यादा तेजी से कृषि उत्पादन बढ़ रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाना है, ताकि भारत न सिर्फ अपने देश की जरूरतें पूरी करे बल्कि दुनिया की खाद्य जरूरतों को भी पूरा कर सके।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : पकहां गांव में दावत-ए-रोजा इफ्तार का आयोजन, प्रियांशु राज यादव ने दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply