Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 21 लाख रुपये का गबन, ब्रांच मैनेजर समेत 8 पर मुकदमा दर्ज

Published on: March 9, 2026
21 in micro finance company
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में करीब 21 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। एरिया मैनेजर की शिकायत पर तरकुलवा पुलिस ने ब्रांच मैनेजर सहित आठ कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तरकुलवा कस्बा निवासी विपिन कुमार शर्मा भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड की पथरदेवा शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। यह माइक्रो फाइनेंस संस्था ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं को आसान केवाईसी प्रक्रिया के तहत ऋण उपलब्ध कराती है। कंपनी के फील्ड कर्मचारी गांव-गांव जाकर साप्ताहिक किस्तों के रूप में ऋण की वसूली करते हैं।
आरोप है कि शाखा के ब्रांच मैनेजर और कुछ कर्मचारियों ने आपस में मिलीभगत कर करीब 21 लाख रुपये का गबन कर लिया और फरार हो गए। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब शाखा के सभी कर्मचारी अचानक कार्यालय आना बंद कर दिए।
बताया जा रहा है कि जब खाताधारक शिकायत लेकर ब्रांच मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के घर पहुंचे तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित खाताधारकों ने तरकुलवा थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि शुरुआत में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी और न्याय की मांग की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तरकुलवा पुलिस ने एरिया मैनेजर की तहरीर के आधार पर ब्रांच मैनेजर शैलेश कुमार, उपेंद्र यादव, साबिर अली, अमरिंदर, शिव कुमार सिंह, हिमांशु, प्रशांत किशोर और सनी यादव समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

इसे भी पढ़ें : देवरिया: हैदराबाद में मजदूर की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply