Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : टेंपो चालक के बेटे ने रचा इतिहास, तरकुलवा के अनिल मिश्रा बने आईएएस

Published on: March 7, 2026
Deoria Tempo driver's son hatched the crime
द  देवरिया न्यूज़,तरकुलवा (देवरिया) : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ, जिसमें देवरिया जिले के तरकुलवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-14 मीराबाई नगर निवासी अनिल मिश्रा ने 445वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। साधारण परिवार से आने वाले अनिल की इस सफलता ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के बल पर हासिल की है।
अनिल मिश्रा के पिता सुरेंद्र मिश्रा पेशे से टेंपो चालक हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से तरकुलवा कस्बे में मंडी परिसर के पीछे अपना घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। मूल रूप से उनका परिवार कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विकासखंड के रहसू जनोबीपट्टी गांव का निवासी है। सीमित आय और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद सुरेंद्र मिश्रा ने अपने बच्चों की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने मेहनत और संघर्ष के साथ अपने बच्चों को पढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अनिल मिश्रा ने अपनी शुरुआती शिक्षा देवरिया के विद्या मंदिर से पूरी की। उन्होंने वर्ष 2017 में हाईस्कूल और वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने रमेश चंद्र राव नवतप्पी महाविद्यालय, रामपुरगढ़ से वर्ष 2022 में स्नातक (बीए) की पढ़ाई पूरी की। स्नातक करने के बाद अनिल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया।
परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण वे बड़े शहरों में जाकर कोचिंग नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और घर पर रहकर ही किताबों और ऑनलाइन संसाधनों के सहारे तैयारी शुरू कर दी। लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करते हुए उन्होंने वर्ष 2024 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी, जिसमें वह इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम सूची में उनका चयन नहीं हो पाया।
पहले प्रयास में असफलता मिलने के बावजूद अनिल ने हिम्मत नहीं हारी और और भी ज्यादा मेहनत के साथ दोबारा तैयारी शुरू कर दी। आखिरकार उनके इस संघर्ष का फल उन्हें वर्ष 2025 की यूपीएससी परीक्षा में मिला, जब उन्होंने 445वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना साकार कर लिया।
पिता सुरेंद्र मिश्रा ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अनिल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे श्रवण मिश्रा सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात हैं, जबकि दूसरे बेटे अभय मिश्रा आयकर विभाग में अधिकारी हैं। अनिल सबसे छोटे बेटे हैं और उन्होंने घर पर रहकर ही तैयारी करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की है।
अनिल मिश्रा के आईएएस बनने की खबर मिलते ही तरकुलवा कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं देने लगे।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, दिनेश प्रताप राव, जयंत सिंह, दिवाकर राव, गणेश राव, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह, सुजीत सिंह सहित कई लोगों ने अनिल मिश्रा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें : दो महिलाओं को बचाने की कोशिश में गई युवक की जान, इलाज के दौरान हुई मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply