Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सड़क दुर्घटना में निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Published on: March 2, 2026
died in a road accident
द  देवरिया न्यूज़,तरकुलवा (देवरिया)। देवरिया-कसया मार्ग पर सिरवानिया पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को हुए सड़क हादसे में रतनपुरा गांव निवासी सेना के जवान रामप्रताप यादव का निधन हो गया था। रविवार शाम छोटी गंडक नदी के पटनवा पुल स्थित श्मशान घाट पर उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

एनसीसी बटालियन देवरिया के नायब सूबेदार कमलजीत सिंह, हवलदार शान सिंह, हवलदार शुभम थापा और एनसीसी कैडेट्स ने ताबूत में रखे पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बड़े बेटे आयुष ने कांपते हाथों से पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान “रामप्रताप यादव अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा निवासी लालसा यादव के इकलौते पुत्र रामप्रताप यादव (32) भारतीय सेना की 11 सिग्नल रेजिमेंट में नायक क्लर्क के पद पर जैसलमेर (राजस्थान) में तैनात थे। वह 22 फरवरी को छुट्टी पर घर आए थे। 28 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे बाइक से कंचनपुर की ओर जाते समय सरवनिया पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद रविवार को एनसीसी बटालियन की देखरेख में सेना के वाहन से शाम चार बजे जब जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पिता लालसा यादव, माता राजेश्वरी देवी, पत्नी सीमा, बेटे आयुष और राज, बहन मुन्नी सहित परिजन बदहवास थे।

अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व विधायक गजाला लारी, सपा प्रवक्ता मनीष सिंह, एसआई अली अब्बास जैदी समेत कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। फौजी हातिम ताई, राजन मणि त्रिपाठी, हरिकेश सिंह, सूरज यादव, रामधनी यादव, भयंकर पहलवान सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply