सी किंग हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को भारतीय नौसेना ने आपात चिकित्सा निकासी (MEDEVAC) ऑपरेशन के तहत एक सी किंग हेलीकॉप्टर भेजा। हेलीकॉप्टर ने समुद्र के बीच जहाज से गंभीर रूप से बीमार नाविक को एयरलिफ्ट किया।
रेस्क्यू के बाद मरीज को सुरक्षित रूप से आईएनएस डेगा (@IN_Dega) लाया गया और आगे के इलाज के लिए नेवल हॉस्पिटल ‘कल्याणी’ में भर्ती कराया गया। समय पर कार्रवाई के चलते नाविक को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।
भारत-जापान समुद्री सहयोग की झलक
भारतीय नौसेना का यह ऑपरेशन भारत और जापान के बीच मजबूत समुद्री सहयोग और भरोसे को दर्शाता है। दोनों देशों के बीच ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप’ है, जो रक्षा, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूती देती है।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध
भारत और जापान के संबंध केवल रणनीतिक ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भी गहरे हैं। दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक जुड़ाव का लंबा इतिहास रहा है। जापान के ‘शिचिफुकुजिन’ यानी सात सौभाग्य देवताओं की जड़ें हिंदू परंपराओं से जुड़ी मानी जाती हैं।
इतिहास के अनुसार, 752 ईस्वी में भारतीय साधु बोधिसेना ने जापान के नारा स्थित तोडाई-जी मंदिर में भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की थी। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर, जेआरडी टाटा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रास बिहारी बोस जैसी कई भारतीय हस्तियों का भी जापान से गहरा संबंध रहा है। भारतीय नौसेना का यह ताजा अभियान न केवल एक जीवन बचाने की कहानी है, बल्कि भारत-जापान मित्रता की मजबूत नींव का भी प्रतीक है।