द देवरिया न्यूज़,कानपुर। शहर के चर्चित और हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को बुधवार को अदालत से बड़ी राहत मिली है। वकीलों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल और अदालती कार्य के बहिष्कार के बावजूद विशेष सुनवाई करते हुए कोर्ट ने न सिर्फ शिवम मिश्रा की जमानत मंजूर कर ली, बल्कि पुलिस की रिमांड अर्जी को भी सिरे से खारिज कर दिया। इस फैसले के बाद पूरे मामले ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है।
➤ You May Also Like





























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































