द देवरिया न्यूज़,देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही 7 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बच्ची को स्कूल से दुकान ले जाने के बहाने बाहर निकाला और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। बुधवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल गई थी। सुबह करीब 10 बजे उसका चचेरा चाचा विद्यासागर (35) स्कूल पहुंचा। उसने स्कूल स्टाफ से कहा कि वह बच्ची को दुकान से शैंपू दिलाने ले जा रहा है और थोड़ी देर में वापस स्कूल छोड़ देगा। बच्ची उसे पहचानती थी और वह करीबी रिश्तेदार था, इसी भरोसे में स्कूल स्टाफ ने उसे बच्ची को ले जाने की अनुमति दे दी।
विद्यासागर बच्ची को साइकिल पर बैठाकर गांव की एक दुकान पर ले गया। वहां उसने शैंपू खरीदने के बजाय तंबाकू खरीदी। इसके बाद वह बच्ची को लेकर खेतों की ओर चला गया। खेत में उसने मासूम के साथ दरिंदगी की। दुष्कर्म के दौरान बच्ची को गंभीर चोटें आईं और उसे तेज दर्द व रक्तस्राव होने लगा। दर्द से तड़पती बच्ची शोर मचाने लगी, जिससे घबराकर आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास की झरही नदी में फेंक दिया।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लंच के बाद जब बच्ची स्कूल नहीं लौटी, तो हेड मास्टर रामबालक प्रसाद को चिंता हुई। उन्होंने स्कूल स्टाफ से पूछताछ की और फिर बच्ची के घर जाकर जानकारी ली, लेकिन वहां भी बच्ची नहीं मिली। शक होने पर चाचा विद्यासागर को स्कूल बुलाया गया। उसने बताया कि वह बच्ची को शैंपू दिलाकर घर भेज चुका है।
हालांकि, जब दुकानदार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि विद्यासागर ने शैंपू नहीं, बल्कि तंबाकू खरीदी थी और बच्ची को लेकर खेत की तरफ गया था। यह सुनते ही सभी को गहरा शक हुआ। हेड मास्टर, स्कूल के शिक्षक और ग्रामीण आरोपी को साथ लेकर खेतों की ओर गए। खेत में खून से सनी बच्ची की जींस मिली, जिसे परिजनों ने पहचान लिया। इसके बाद तलाश करने पर झरही नदी में बच्ची का शव उतराता हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही भाटपाररानी के सीओ अंशुमान, एएसपी साउथ सुनील सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी के एनकाउंटर की मांग की। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा, बाद में पुलिस अधिकारियों के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
मृत बच्ची अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसका एक बड़ा भाई 8 साल का है। पिता बाहर रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की दादी सदमे में बेहोश हो गईं। होश में आने पर उन्होंने कहा कि “जान के बदले जान चाहिए।” वहीं आरोपी की पत्नी ने भी अपने पति के लिए कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी की मांग की है।
प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है
इसे भी पढ़ें : लखनऊ में मायावती पर सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर बवाल, बसपा नेताओं की शिकायत पर एफआईआर
➤ You May Also Like

मोहन भागवत के ‘हिंदू नहीं तो दुनिया नहीं’ बयान पर मौर्य का...
Read Now

फरवरी 2026 में RBI घटा सकता है रेपो रेट, 5% तक आने...
Read Now

IPL केस: सुप्रीम कोर्ट ने ललित मोदी की याचिका खारिज की, BCCI...
Read Now

तरकुलवा पुलिस को मिली सफलता, गंडक नदी पुल से दो वाहन चोर...
Read Now

कुशीनगर: गोवंश वध के वांछित आरोपी ओमप्रकाश यादव गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं...
Read Now

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































