द देवरिया न्यूज़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल पर हमले तेज कर दिए हैं। ट्रंप ने कहा है कि फेडरल रिजर्व के मुख्यालय में नवीनीकरण परियोजना के संचालन में “धोखाधड़ी” के लिए उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है। फेड की 2.5 अरब डॉलर की नवीनीकरण परियोजना पर टिप्पणी करने से पहले ट्रंप बीते महीनों में कई बार स्वतंत्र केंद्रीय बैंक प्रमुख की आलोचना करते रहे हैं। वे फेड प्रमुख को घेरते रहे हैं क्योंकि पॉवेल ने बैंक ने ब्याज दरों को स्थिर रखा था, जबकि ट्रम्प ने ब्याज दरों में कटौती करने पर जोर दिया था।
Trump vs Powell: फेड मुख्यालय की नवीनीकरण परियोजना बना हथियार, पॉवेल को हटाने की तैयारी में ट्रंप
