Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में रिटायर्ड दिव्यांग शिक्षक से दुर्व्यवहार पर दरोगा निलंबित

Published on: June 26, 2025
देवरिया में रिटायर्ड दिव्यांग

देवरिया। बघौचघाट थाना में तैनात दरोगा सुरेंद्र त्रिपाठी को दिव्यांग सेवानिवृत्त शिक्षक से दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सीओ सिटी संजय रेड्डी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की।

मामला बीरबल पट्टी गांव के निवासी जवाहर यादव से जुड़ा है, जो परिषदीय विद्यालय से सेवानिवृत्त दिव्यांग शिक्षक हैं। मंगलवार शाम एक सिपाही उन्हें थाने लेकर गया, जहां दरोगा ने कथित रूप से उनका कॉलर पकड़कर लॉकअप में बंद कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि विपक्षी पक्ष को बुलाकर उनकी पिटाई भी करवाई

पीड़ित शिक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर से की। शिकायत के बाद उन्होंने मामले की जांच का जिम्मा सीओ सिटी को सौंपा। गुरुवार शाम को सीओ द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में दुराचार के आरोप सत्य पाए गए, जिसके आधार पर दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply