देवरिया। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ में कुल 75 पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया और 102 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 230 लीटर कच्ची शराब और 4,500 लीटर लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में गठित सात पुलिस टीमों ने अलग-अलग पांच स्थानों पर छापेमारी की, जहां एक आरोपी के पास से 11 लीटर कच्ची शराब और दो अन्य के पास से 40 शीशी बंटी-बबली देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना था।
➤ You May Also Like




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































